Friday, July 24, 2020

इंडोनेशिया ने 1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान का साथ दिया था

आज़ादी के बाद भारत और इंडोनेशिया के सम्बन्ध अच्छे थे। भारत ने इंडोनेशिया की आज़ादी के लिए वहां के राष्टवादियो का बहुत समर्थन किया था।

इंडोनेशिया ने 1945 में जापान के हार के बाद अपनी आज़ादी की घोषणा कर दिया था। लेकिन पश्चिमी देशों ने इस आज़ादी को नहीं माना और पूर्व औपनिवेशिक देश नीदरलैंड (हॉलैंड) ने ब्रिटेन और फ़्रांस की मदत से हमला कर दिया। इस देशों का कहना था कि उनकी सेना का इंडोनेशिया में कुछ समय तक रहना जरुरी था ताकि जापान की शक्ति को पूरी तरह खतम किया जाये। नीदरलैंड ने पुरे इंडोनेशिया को जीत लिया लेकिन जनता के सामने उनको झुकना पड़ा और 1949 में आज़ादी मिल गयी। इसी बीच इस लड़ाई में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो के जान को खतरा था तब नेहरू जी ने पायलट बीजू पटनायक (जो बाद में ओड़िशा के मुख्यमंत्री बने) को भेजा और उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो को सुरक्षित निकाल लिया। उसके बाद से नेहरू जी और सुकर्णो की बहुत अच्छी दोस्ती हो गयी और दोनों ने गुट निरपेक्ष आंदोलन में बड़ी भूमिका निभायी।

चीन से हारने के बाद नेहरू और भारत की छवि धूमिल हो गयी थी और पाकिस्तान - इंडोनेशिया के भी सम्बन्ध अच्छे थे (क्योंकि दोनों मुस्लिम बहुल देश थे) पाकिस्तान ने 1965 में भारत पर यह सोच कर हमला किया कि भारत अभी कमजोर है और उससे कश्मीर छीना जा सकता है। इंडोनेशिया ने भी बहती गंगा में हाथ धोना चाहा और इंडोनेशिया ने पाकिस्तान की खुली मदद की। इंडोनेशिया की नज़र भारत के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर थी। इंडोनेशिया का सोचना था कि पाकिस्तान भारत को जब लड़ाई में हरा कर कश्मीर लेगा तभी इंडोनेशिया अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर हमला करके कब्ज़ा कर लेगा। लेकिन युद्ध का परिणाम उल्टा हुआ और भारत को लड़ाई में बढ़त हांसिल हुआ। बड़े देश (अमेरिका, रूस, ब्रिटेन इत्यादि ) इस लड़ाई में खुल कर किसी देश के साथ नहीं आये और भारत पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हुआ। और अगर इंडोनेशिया भारत पर हमला करता तो सोवियत संघ शायद उसका विरोध करता (क्योंकि सुकर्णो ने अपने देश में लाखों कम्युनिस्टों को मार दिया था) इसलिए इंडोनेशिया ने भारत पर हमला नहीं किया। 1966 में इंडोनेशिया ने मलेशिया पर हमला किया और भारत ने इस हमले का विरोध किया। भारत और इंडोनेशिया के सम्बन्ध 90 के दशक के बाद अच्छे होने शुरू हुए और आज भारत इंडोनेशिया के सम्बन्ध बहुत अच्छे है।


1 comment:

  1. Borgata Hotel Casino & Spa - Mapyro
    Find parking costs, opening 당진 출장안마 hours and a parking map of 의정부 출장샵 Borgata 세종특별자치 출장샵 Hotel Casino & Spa 평택 출장안마 4220 N Borgata Way, Atlantic 구리 출장마사지 City, NJ 08401. (609) 751-3577.

    ReplyDelete

1990 में भारतीय लोगों को कुवैत से निकलना और 2022 में भारतीय लोगों को यूक्रेन से निकालने में अंतर

  1990 में कुवैत से 170,000 भारतीयों को हवाई मार्ग से निकलना मानव इतिहास में सबसे बड़ी एयरलिफ्ट (जिसमें नागरिक विमानों का इस्तेमानल किया गया...

Most Viewd articles from past